फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बीज गोदाम पर पेयजल संकट, किसानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 26 Oct 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
खराब आरओ के पास खड़े होकर प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। जमुनहा क्षेत्र के हरदत्तनगर गिरंट स्थित कृषि बीज गोदाम परिसर में पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से किसानों और कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को स्थानीय किसानों ने खराब आरओ प्लांट के पास प्रदर्शन कर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

कृषि विभाग के इस गोदाम पर बीज और दवाएं लेने के लिए रोजाना किसान पहुंचते हैं। इसके बावजूद परिसर में एक हैंडपंप तक नहीं है। छह माह पूर्व यहां आरओ प्लांट लगाया गया था, लेकिन वह महज एक महीने चलने के बाद खराब हो गया। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
हसनापुर निवासी बचनु प्रसाद, रामचंदर, श्रीनगरा निवासी खलील, बरगदहा निवासी मनोज कुमार और तिवारी गांव निवासी लेखपाल विश्वकर्मा ने बताया कि हैंडपंप लगवाने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


आरओ खराब होने की जानकारी मिली है। इसे ठीक कराने के लिए जेई को निर्देश दिया गया है। शीघ्र ही आरओ ठीक हो जाएगा। साथ ही हैंडपंप भी लगवाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- बृजेश कुमार गुप्ता, बीडीओ जमुनहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें