फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 10 हजार दिव्यांगों को कैंप से जोड़ने की तैयारी, ब्लाॅकवार मिली जिम्मेदारी

Sat, 13 May 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। दिव्यांगों को कृत्रिम अंग देने के लिए 15 से 20 मई को जिले में कैंप का आयोजन होगा। कैंप प्रत्येक विकास खंड सभागार में आयोजित होगा। जिसमें 10 हजार दिव्यांगों को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में इसकी समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

जिले में करीब 20 हजार से अधिक दिव्यांग हैं। उनको जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, एलिम्को कानपुर के सहयोग के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण दिया जाएगा। जिसके लिए कैंप का आयोजन होगा। डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि कैंप प्रभारी के लिए नामित एडीओ पंचायत, खंड विकास अधिकारी व अन्य विभाग यह सुनिश्चित कर लें की उनके क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग लाभ से वंचित न होने पाए। सभी प्रधान व ग्राम सचिव को यह शपथ पत्र भी देना होगा की अब उनके पंचायत में कोई भी दिव्यांग कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण के लिए शेष नहीं है। सीडीओ अनुभव सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि बीएसए यूनिसेफ के साथ अन्य संस्थाओं से संपर्क कर कैंप में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगों को लाएं। बैठक में सीएमओ, सभी एसडीएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें