फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 जनवरी को मनाया जाएगा 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर 25 जनवरी को 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान नव मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कही। कहा कि मतदाता दिवस के दिन जिन अधिकारियों को जो दायित्व सौंपा गया है, उसका वे बेहतर ढंग से निर्वहन कर मतदाता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता निभायें।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सुबह दस बजे जूनियर हाईस्कूल भिनगा, तहसील इकौना व जमुनहा में मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित उप जिलाधिकारियों की होगी।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे सभी कार्यालयों में मतदाता शपथ ग्रहण, 12 बजे जूनियर हाईस्कूल भिनगा में डीआईओएस व बीएसए के नेतृत्व में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी जहां स्कूल के बच्चे स्वागत गीत आदि प्रस्तुत करेंगे। दोपहर 12:20 बजे डीएम द्वारा मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण में बेहतर कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित भी किया जाएगा।
भिनगा कलेक्ट्रेट से 11 से 12 बजे तक मतदाता जागरूकता परेड एवं रूट मार्च भी होगा। 12:45 बजे अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में मानव शृंखला, एक बजे जूनियर हाईस्कूल से मतदाता जागरूकता रैली निकलेगी। इसके साथ ही जूनियर हाईस्कूल में रंगोली कार्यक्रम, स्लोगन राइटिंग, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दिव्यांग मतदाताओं को मतदेय स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।
बैठक में सीडीओ अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, डीआईओएस चंद्रपाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी छोटेलाल, वरिष्ठ सहायक सुनील श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें