फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से पीआरडी जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। वैश्विक महामारी कोरोना से संक्रमित महिला पीआरडी जवान का इलाज बहराइच में चल रहा था। जहां उसकी मौत हो गई। जिसका शव गांव लाकर परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम पचदेवरी निवासिनी शांती देवी (50) पत्नी हरि प्रसाद प्रांतीय रक्षक दल में कार्यरत थी। जिसकी ड्यूटी मौजूदा समय बहराइच जिला चिकित्सालय मे लगी हुई थी। एक सप्ताह पूर्व शांती देवी की तबियत खराब हो गई थी। इसके बाद वह वापस घर चली आई थी। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए थे। जहां शांती देवी में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उसे एल-2 अस्पताल भंगहा में भर्ती किया गया था।
जहां हालत में सुधार न होने के कारण बाद में उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया था। जहां शुक्रवार रात शांती देवी की मौत हो गई। बाद में अस्पताल प्रशासन की ओर से उसका शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंपा गया था। परिवारीजनों द्वारा शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 36 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें