फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रभाकर वर्मा ने लगातार दूसरी बार हासिल की सफलता, सुधारी रैंक

Sat, 07 Mar 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्रभाकर वर्मा।
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र की ग्राम पंचायत नेवरिया के दुर्गापुर निवासी प्रभाकर वर्मा ने लगातार दूसरी बार यूपीएससी परीक्षा पास कर जिले का मान बढ़ाया है। पहली बार उन्हें 803वीं रैंक मिली थी, जबकि इस बार उन्होंने 688वीं रैंक हासिल की है। है। परिणाम आने के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन



दुर्गापुर निवासी निर्मल कुमार वर्मा किसान हैं, उनके बड़े बेटे प्रभाकर वर्मा ने दूसरी बार यूपीएससी परीक्षा पास की है। निर्मल कुमार ने बताया कि प्रभाकर ने सबसे पहले आईईएस परीक्षा पास की थी और उन्हें केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण नई दिल्ली में असिस्टेंट डायरेक्टर का पद मिला था।

बताया कि नौकरी के साथ उन्होंने तैयारी जारी रखी और वर्ष 2023 में उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा पास कर 803वीं रैंक हासिल की, जिसके बाद इन्हें आईआरएमएस (इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस) के लिए चयनित किया गया, वह राजस्थान के उदयपुर में प्रशिक्षण ले रहे थे। प्रशिक्षण के साथ ही उन्होंने तैयारी जारी रखी और परीक्षा में 688वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें