फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोलिया में आज से सामान्य हो जाएगी विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के घोलिया में स्थापित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में अब दस के स्थान पर 12 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। सोमवार को उसके ट्रायल का काम भी पूरा हो गया है। मंगलवार से नेपाल की सीमा से सटे गांवों की बाधित विद्युत आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे सिरसिया विकास क्षेत्र के गांवों को विद्युत आपूर्ति देने के लिए घोलिया में 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र संचालित किया जा रहा है। जिसके सहारे भिनगा जंगल व नेपाल सीमा के मध्य बसी करीब पचास ग्राम पंचायतों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। सिरसिया के घोलिया में स्थापित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर बुधवार सुबह जल गया था। क्षेत्र में आपूर्ति बहाल कराने के लिए भिनगा उपकेंद्र से अतिरिक्त व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति दी जा रही थी। इससे जंगल पार नेपाल सीमा से सटे करीब पचास ग्राम पंचायतों में सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही थी। जिससे क्षेत्र की करीब चार लाख आबादी विद्युत आपूर्ति सामान्य होने का इंतजार कर रही है। एसडीओ विद्युत राजकुमार यादव बताते हैं कि रविवार को विद्युत उपकेंद्र घोलिया में बारह एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिसके ट्रायल का काम पूरा हो चुका है। देर रात से नए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति प्रारंभ करा दी जागा। इसके बाद मंगलवार से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें