फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पोल गिरने से 500 गांवों की थमी बिजली आपूर्ति

Tue, 25 Aug 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 पेंड से बंधा बिजली का खंभा।
विज्ञापन
तुलसीपुर। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान जमुनहा क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें रविवार देर शाम और बढ़ गईं। विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा से जुड़े क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व तुलसीपुर के पास शिफ्ट गई 33 केवीए बिजली लाइन का खंभा अचानक धराशायी हो गया। खंभा गिरने से क्षेत्र के करीब 500 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं को करीब 16 घंटे बाद दोपहर एक बजे बिजली की सप्लाई मिल सकी।
विज्ञापन

बहराइच जिले से आने वाली 33 केवीए बिजली लाइन का खंभा रविवार शाम करीब सात बजे गिर गया। इससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। करीब एक माह पहले सुरक्षा के लिए यह लाइन एमएसपी इंटर कॉलेज के ऊपर से हटाकर माइनर पर स्थानांतरित की गई थी। खंभा गिरने से भीषण उमस और गर्मी के बीच बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हुई। रात में ग्रामीणों ने बिजली कर्मियों के साथ मिलकर खंभे को पेड़ के सहारे बांधकर आपूर्ति शुरू कराई। लेकिन कुछ देर बाद ही दूसरी जगह खराबी आने से ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में बितानी पड़ी। वर्तमान में खंभे के होल में लकड़ी के टुकड़े डालकर उसे मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
यह बोले ग्रामीण
वीरगंज बाजार निवासी सतीश पाठक ने आरोप लगाया कि नई लाइन के लिए खंभों को मानक के अनुरूप न लगाकर मिट्टी में ही लगा दिया गया है। जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा अब उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पहले ही यदि मजबूती से काम किया जाता तो शायद यह समस्या उत्पन्न नहीं होती। अडराई निवासी अनोखेलाल यादव ने बताया कि 33 केवीए लाइन पर जिम्मेदार काम चलाऊ कार्य करके अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन



अभी 33 केवीए लाइन शिफ्टिंग का कार्य पूरा नहीं हुआ है। ट्रायल के तौर पर कार्य किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था से अब तक लाइन विभाग को हस्तांतरित नहीं की गई है। साथ ही पुरानी लाइन भी नहीं हटाई गई है। हस्तांतरण से पहले खंभों की मजबूती आदि को देखा जाएगा। ओवरलोड की वजह से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति में समस्या आ रही है।
- विवेक कुमार, अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र उल्लहवा

 पेंड से बंधा बिजली का खंभा।

 पेंड से बंधा बिजली का खंभा।

 पेंड से बंधा बिजली का खंभा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें