फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में पखवारे भर से कभी रिमझिम तो कभी झमाझम बारिश हो रही है। ऐसे में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है। मामूली फाल्ट आने पर निगम कर्मी कहीं बारिश तो कहीं जलभराव की बात कहकर घंटों कटौती कर रहे हैं। इससे जहां ग्रामीण उपभोक्ताओं को हिंसक व विषैले जीवों का खतरा सता रहा है तो वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से भी जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हल्की बारिश में भी ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जा रही है। सबसे खराब स्थित सिरसिया व जमुनहा विकास क्षेत्र सहित राप्ती के कछार व भिनगा उपकेंद्र के मछरिहवा फीडर से जुड़े गांवों की है। पांच से छह घंटे तक लगातार कटौती हो रही है। जगह-जगह जलभराव के कारण पोल झुकने से बार-बार फाल्ट आ रहा है।
वहीं तारों पर पेड़ की डालियां पड़ने के कारण भी फाल्ट आ रहा है। शिकायत के बावजूद निगम कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं। निगम कर्मियों द्वारा फाल्ट का कारण जलभराव होना बताया जा रहा है। भिनगा जंगल में जलभराव के कारण सिरसिया क्षेत्र के ज्यादातर गांव की विद्युत आपूर्ति तीन दिन से बाधित है।
विज्ञापन

बिजली न होने से शनिवार रात परिवार के साथ भंडारा करने आई बलरामपुर जिला निवासी किशोरी को तेंदुआ ने अपना शिकार बना लिया। यही हाल अन्य क्षेत्रों का भी है जहां रात में आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को हिंसक व विषैले जीवों का खतरा सता रहा है।
पानी में डूबा बिजली उपकेंद्र
सिरसिया विकास क्षेत्र के गांवों को बिजली आपूर्ति के लिए घोलिया में स्थापित उपकेंद्र में तीन दिन से भारी जलभराव है। इससे उपकेंद्र से आपूर्ति ठप है जिससे सिरसिया, बेचईपुरवा, तालबघौड़ा, गुलरा व चिल्हरिया सहित क्षेत्र के अन्य गांवों में आपूर्ति बाधित है।
चार से छह घंटे भी नहीं मिल रही बिजली
सोनवा क्षेत्र के गांवों को बहराइच के परसौरा उपकेंद्र से आपूर्ति दी जा रही है। तुलसीपुर के निकट पोल झुकने के कारण क्षेत्र की आपूर्ति पांच दिनों से ठप है। वहीं निगम कर्मी जलभराव कम होने के बाद आपूर्ति बहाल कराने की बात कह जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ले रहे हैं। यहीं हाल इकौना व गिलौला क्षेत्र में कछार के गांवों की भी है जहां मात्र चार से छह घंटे भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
जिले के ज्यादातर फीडरों का दायरा काफी लंबा हैं। बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव की समस्या उत्पन्न है। वहीं कई स्थानों पर पेड़ की डालियां आदि लाइनों पर आ गिरी हैं जिससे आपूर्ति बार-बार ठप हो रही है। मौसम सामान्य होते ही आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

-रमाशंकर मौर्य, अधिशाषी अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें