फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत बाधित होने के कारण वार्डवासियों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
श्रावस्ती में विद्युत उपकेंद्र इकोना में फाडें गए रजिस्टर। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना नगर के चौक वार्ड में गुरुवार को विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसकी शिकायत लेकर गए कुछ लोगों से पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। किसी ने सरकारी रजिस्टर को भी फाड़ दिया। इससे कर्मचारियों ने पूरे नगर की आपूर्ति बाधित कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझाकर आपूर्ति बहाल कराई। वहीं इस मामले में कॉर्पोरेशन कर्मी की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र इकौना से नगर के चौक वार्ड की विद्युत आपूर्ति किन्ही कारणों से गुरुवार को बाधित हो गई थी। काफी देर तक आपूर्ति बहाल न होने के कारण वार्ड निवासी रानू सिंह, पवन सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ देर रात शिकायत लेकर उपकेंद्र पहुंचे। जहां उनके व विद्युत कर्मी धर्मराज के बीच विवाद हो गया।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के मध्य मारपीट होने लगी। इस बीच कुछ लोगों ने वहां रखे सरकारी रजिस्टर को फाड़ दिया। इस पर आक्रोशित विद्युत कर्मियों ने पूरे नगर की आपूर्ति बाधित कर दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने कर्मचारियों को समझा बुझा कर आपूर्ति बहाल कराई। साथ ही धर्मराज की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इकौना जयनारायण शुक्ला ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें