फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बिजली गुल, 150 गांवों के लोग बेहाल

Mon, 06 Jul 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र गिलौला।
विज्ञापन
गिलौला। गिलौला क्षेत्र के करीब 150 गांवों में पिछले डेढ़ दिन से बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। इससे क्षेत्र के लोगों को उमस भरी गर्मी में रात बितानी पड़ रही है। बिजली न होने से विद्युत उपकरण बंद हो गए हैं और व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गोंडा-बहराइच सड़क के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान जेसीबी से सड़क की पटरियों की खुदाई की जा रही है। गिलौला विद्युत उपकेंद्र को बहराइच जिले के पयागपुर से बिजली मिलती है। पयागपुर से गिलौला तक भूमिगत तार बिछाई गई है। जेसीबी की खुदाई के दौरान यह तार कई स्थानों पर कट गई है। इससे गिलौला उपकेंद्र के तहत आने वाले 150 गांवों के 16,500 कनेक्शनधारियों को समस्या हो रही है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे बिजली कटी थी। रविवार शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की परेशानी
ग्राम हरनामार निवासी अमित पाठक ने जिम्मेदारों की लापरवाही बताई। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पहले भूमिगत तार अलग करनी चाहिए थी। गोपालपुर निवासी अरुण कुमार तिवारी ने बताया कि इनवर्टर बंद होने से हाथ पंखे का सहारा लेना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और मच्छरों से रात में नींद नहीं आ रही है, वहीं बच्चों की हालत भी खराब है। प्रदीप ने बताया कि 36 घंटे बीतने के बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जनसेवा केंद्र संचालक दुष्यन्त चौधरी ने बताया कि बिजली न होने से उनका काम प्रभावित हो रहा है। रोहित मदेसिया और आशीष गुप्ता जैसे ऑनलाइन काम करने वालों की पूरी प्रणाली भी बंद है। उपखंड अधिकारी प्रवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा-बहराइच मार्ग पर खुदाई से 33 केवीए भूमिगत लाइन कटी है। चार स्थानों पर मरम्मत हो चुकी है और फाल्ट खोजने के लिए लखनऊ से फाल्ट लोकेटर मशीन मंगाई गई है। मरम्मत कार्य पूरा होने पर बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


गोंडा-बहराइच मार्ग के चौड़ीकरण कार्य में जेसीबी से खुदाई की जा रही, जिससे भूमिगत 33 केवीए लाइन कई जगह कट गई है। चार स्थानों पर मरम्मत कार्य पूरा किया गया है। फाल्ट खोजने के लिए लखनऊ से फाल्ट लोकेटर मशीन मंगाई गई है। मरम्मत का कार्य पूर्ण होने पर बिजली की आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवेंद्र कुमार सिंह, एसडीओ विद्युत उपकेंद्र गिलौला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें