फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 15 दिन से बिजली गुल, अंधेरे में हजारों लोग

Tue, 22 Sep 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 खराब ट्रांसफार्मर को लेकर आक्रोश जताते ग्रामीण। 
विज्ञापन
गिरंट बाजार। जमुनहा विकासखंड की ग्राम पंचायत महरू मुर्तिहा के मजरा बनकटी में 15 दिन से ट्रांसफार्मर खराब है। इसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण बिजली के तारों के जर्जर होने और आए दिन टूटने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लाइनमैन पर तार जोड़ने के नाम पर 700 से 800 रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। बनकटी गांव निवासी उस्मान खान, खुशबुद्दीन खान, जान मोहम्मद, मुस्ताक खान और रियाज खान सहित अन्य ग्रामीणों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से रात में गांव में अंधेरा पसर जाता है। लोगों को मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ता है।
बिजली न आने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को खुले में मच्छरों के बीच सोना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण विषैले जीवों और चोरों का खतरा भी सता रहा है। जेई विवेक कुशवाहा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। दो से तीन दिन में ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें