भिनगा से तिलकपुर होते हुए मल्हीपुर जाने वाली जर्जर सड़क
श्रावस्ती। जिले की कुछ प्रमुख सड़कों को छोड़कर अन्य ग्रामीण सड़क बदहाल है। ऐसे में भिनगा से मल्हीपुर, भिनगा से जमुनहा जाने वाली सड़क लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है।
इन सड़कों से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भिनगा-मल्हीपुर मार्ग पर कोकल के निकट सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है। संबंधित विभाग बरसात के दिनों में ईंट के रोड़े डलवाकर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर दिया था। इसके बाद से इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। इसी मार्ग पर ओरीपुरवा के निकट पुलिया भी क्षतिग्रस्त है, जिसकी मरम्मत आज तक नहीं हो सकी है। इसी तरह से भिनगा तहसील-परसा मार्ग भी पूरी तरह से जर्जर है। लेकिन विभाग इन जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने में रुचि नहीं दिखा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि कई बार सड़क की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र दिया गया है। फिर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।