फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट में बैठने वाली गरीब छात्राओं की होगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए गठित जिला स्तरीय संचालन एवं मार्गदर्शन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने निर्देश दिया कि कक्षाओं के ऑनलाइन और ऑफलाइन संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। जिले के गरीब छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को लाइब्रेरी में इंटरनेट सुविधा तथा विभिन्न पत्रिकाओं, पुस्तकों तथा प्रिंटर की सुविधा के साथ विकसित करने का निर्देश दिया। प्रधानाचार्य आईटीआई के प्रतिनिधि ने बताया कि संस्थान में दो कक्षाओं में पढ़ाने की व्यवस्था की जा रही है।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि डिजिटल क्लासरूम कार्यात्मक किये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। अभ्युदय योजना के छात्रों का परिचय पत्र भी बनवाया जा रहा है। अगस्तु लर्निंग ऑनलाइन क्लासेस के प्रस्ताव पर चर्चा भी हुई। जिलाधिकारी द्वारा प्रस्ताव की समीक्षा करके गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं चलाने के लिए समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न अधिकारियों तथा अध्यापकों का रोस्टर जारी करने का निर्देश भी दिया। साथ ही जिला स्तर पर चयनित लाभार्थियों का नामांकन नए शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अंतर्गत शीघ्र करने और फैकल्टी के पैनल मेंबर्स का चयन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी के प्रस्ताव पर जिलाधिकारी ने जरूरतमंद छात्रों के लिए ओरिंयटेशन क्लासेस तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. देवेंद्र पचौरी के सुझाव पर छात्रों के लिए काउंसिलिंग आदि मोटिवेशनल क्लास की व्यवस्था करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक तथा प्रधानाचार्य अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, जिला सूचना अधिकारी तथा ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया। जिन छात्राओं ने विगत वर्ष मेडिकल नीट प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया था और चयन न होने के कारण इस वर्ष भी परीक्षा में बैठने के लिए इच्छुक हैं, उनकी विशेष रूप से मदद का निर्देश दिया। बैठक में सीओ लाइन डॉ. देवेंद्र पचौरी, डीडीओ विनय कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें