फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पिकअप से टकराकर बाइक सवार सिपाही की मौत

विज्ञापन
मृतक आरक्षी संतोष चौरसिया। - फोटो : मृतक आरक्षी संतोष चौरसिया।
विज्ञापन
श्रावस्ती। विभूतिनाथ मंदिर से मेला ड्यूटी कर मंगलवार को लौट रहे सिपाही की बाइक सड़क पर खड़ी पिकअप से अनियंत्रित होकर टकरा गई। हादसे में सिपाही की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

संतकबीरनगर जिले के मगहर चौक निवासी संतोष चौरसिया (30) पुलिस विभाग में सिपाही थे। उनकी तैनाती सोनवा थाने पर थी। सोमवार को उनकी ड्यूटी हरितालिका तीज पर सिरसिया क्षेत्र के विभूतिनाथ मंदिर पर मेले में लगी थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद मंगलवार को संतोष बाइक से भिनगा आ रहे थे। इस दौरान भिनगा-चिल्हरिया मार्ग पर भिनगा रेंज कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़ी पिकअप से वह टकरा गए। पीछे से आ रहे अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे में सिपाही के मौत की सूचना पर एसपी घनश्याम चौरसिया, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, कोतवाल भिनगा राजकुमार सरोज आदि घटना स्थल व अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली। राहगीरों के मुताबिक, सिपाही ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें