फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सभी थाना क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले की पुलिस इस माह सभी क्षेत्रों में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित करेगी। इसमें महिलाओं को जागरूक किया जाएगा। एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि माह के पहले रविवार को महिला थाना क्षेत्र में पांडेयपुरवा, भिनगा में रामपुर ककरा, सिरसिया में घोघवाकला, मल्हीपुर में मोगला, गिरंट में देवरा, सोमनवा में नेवरिया, नवीन मॉडर्न क्षेत्र में छब्बापुरवा, गिलौला में तिलकपुर व इकौना की ग्राम पंचायत खर्चविरान में सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

दूसरे रविवार को भिनगा के गोठवा, सिरसिया के विशुनापुर, मल्हीपुर के कोकल, गिरंट के मनवरिया दीवान, सोनवा के शाहपुर कठौतिया, गिलौला के सदाशिव चंद्रावा, इकौना के रघुवीरपुरवा व नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिश्रीपुरवा में आयोजन होगा। तीसरे रविवार को महिला थाना क्षेत्र के हसनापुर, सिरसिया के वीरपुर बगही, मल्हीपुर के करियातीपुरवा, गिरंट के आलागांव, सोनवा के प्रह्लादा, गिलौला के शिव बालकपुरवा, इकौना के बनकटवा व नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की शिवपुर बनकट में सम्मेलन होगा। चौथे रविवार महिला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खजुहा, भिनगा के हल्लाजोत, सिरसिया के चौकी राजपुर, मल्हीपुर के नदईडीह, गिरंट के रहमतू गांव, सोनवा के बेड़सरी, गिलौला के मोहम्मदापुरवा, इकौना के टांडा व नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत खरगूपुर में आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें