श्रावस्ती। बैंक सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों व ग्राहक सेवा केंद्रों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या के निर्देश पर सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा बैंक जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांचा। वहीं सीओ सिटी हौसला प्रसाद ने लक्ष्मनपुर क्षेत्र में बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन सहित वाहनों की जांच किया।
वहीं क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा गिलौला व इकौना बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बगैर मास्क व गमछा लगाए बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से से मिलकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने, दुकान पर काम करने वाले श्रमिकों का पुलिस वैरीफिकेशन कराने, अनाधिकृत रूप से दुकान का चक्कर लगाने व संदिग्ध लोगों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को देने का निर्देश दिया।