फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फिर औपचारिकता में निपट गया थाना समाधान दिवस

Sat, 24 Jun 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। जिले के थानों में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस इस बार भी औपचारिकता में ही निपटा। जिले के आठ थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 140 मामले आए। इनमें से मात्र नौ मामले का ही मौके पर निस्तारण हुआ। भिनगा में एसपी व सीडीओ की उपस्थिति में आयोजित समाधान दिवस में एक भी मामला निस्तारित नहीं हो सका।
भिनगा कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता एसपी प्राची सिंह व सीडीओ अनुभव सिंह ने किया। जहां 33 लोग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इनमें 22 राजस्व से जबकि 11 पुलिस से संबंधित मामले आए। यहां किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मल्हीपुर में आयोजित समाधान दिवस में 20 मामले आए। जो सभी राजस्व से संबंधित थे। इनमें से मात्र एक मामले का ही निस्तारण हुआ। गिलौला में राजस्व से संबंधित आए आठ मामलों में से कोई भी मामला निस्तारित नहीं हुआ। इकौना में 27 राजस्व व एक पुलिस से संबंधित मामले आए जिनका निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

नवीन माॅर्डन थाना कटरा में राजस्व से संबंधित नो मामले आए जिनका निस्तारण नहीं हो सका। सोनवा में 11 राजस्व व एक पुलिस से संबंधित मामला आया। इनमें से मात्र एक मामले का निस्तारण हुआ। वहीं सिरसिया में राजस्व के आठ व पुलिस के छह मामले आए जिनमें से पांच मामलों का निस्तारण हुआ। गिरंट में राजस्व के 15 व पुलिस से संबंधित एक मामला आया जिनमें से मात्र दो मामलों का निस्तारण हुआ। शेष मामलों में टीम गठित कर निस्तारण के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें