फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर नपेंगे थाना प्रभारी व तहसीलदार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में अवैध खनन रोकने के लिए बैठक करती डीएम। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम जिलास्तरीय टास्कफोर्स की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान उन्होंने मौजूद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध खनन पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने का सख्त निर्देश दिया। इसके साथ ही अवैध खनन होने पर इसके लिए संबंधित तहसीलदार व थाना प्रभारियों को व्यक्तिगत जिम्मेदार मानते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलास्तरीय टास्कफोर्स की बैठक में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि जिले में लगातार बालू का अवैध खनन हो रहा है। समय समय पर इसका खुलासा भी हो रहा है। इसके बावजूद संबंधितों की ओर से कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है। भिनगा, इकौना व जमुनहा तीनों ही तहसील क्षेत्र में कोई भी ऐसा थाना नहीं है, जहां पर अवैध खनन की शिकायत न मिली हो। अवैध खनन में लगे लोगों की ओर से दिन में भी खनन किए जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि संबंधित तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, सीओ व थाना प्रभारी आपस में समंजस बना कर प्रयास करें कि किसी भी दशा में अवैध खनन न होने पाए। इसके लिए सभी एसडीएम व सीओ अपने अपने सीमा क्षेत्रों में व्यापक निगरानी रखें। यदि कोई अवैध खनन करते पाया जाय तो तत्काल विधिक कार्रवाई करें। जिले के किन किन स्थानों पर खनन क्षेत्र है उनका भी चिन्हांकन किया जाए। इसके साथ ही उसका रूट चार्ट विवरण भी बनाया जाए।
विज्ञापन

मिट्टी का खनन भी शासनादेश में निहित शर्तों के मुताबिक हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। यदि कहीं अवैध खनन हुआ तो संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार व थाना प्रभारी व्यक्तिगत जिम्मेदार माने जाएंगे। इसके लिए उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसलिए यह प्रयास करें कि आपके क्षेत्र में किसी भी दशा में अवैध खनन न होने पाए। इसके लिए खनन संभावित क्षेत्रों में छापेमारी करें। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, उपजिलाधिकारी भिनगा चंद्रमोहन गर्ग, उपजिलाधिकारी जमुनहा मया शंकर यादव, प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव, तहसीलदार इकौना शिवध्यान पांडेय, एआरटीओ, खनन निरीक्षक सीपी जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें