फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन के व्यापारियों को पुलिस न करे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को एएसपी ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान एएसपी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। वहीं व्यापारियों ने कंटेंनमेंट जोन में रह रहे कारोबारियों जिनका मकान व दुकान एक ही परिसर में मौजूद है, उन्हें पुलिस परेशान न करे, इसकी मांग भी की।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने व्यापारियों के साथ एसपी कार्यालय में बैठक की। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी गाड़ियों को ना रोके जाने, फल, सब्जी, किराना स्टोर व मेडिकल आदि से संबंधित दुकानदार व उनके वाहनों को आने जाने की अनुमति दिलाने, कंटेनमेंट जोन में आने वाले उन व्यापारियों को परेशान ना किया जाए जिनकी दुकान व निवास स्थान एक ही घर में है।
इसके साथ ही सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र में भ्रमण कर व्यापारियों की परेशानियों को सुनें और उनका अविलंब निस्तारण भी करें। इसके साथ ही साथ किसी भी व्यापारी से लॉकडाउन व कंटेनमेंट जोन में कोरोना महामारी की आड़ में परेशान न करने की मांग भी की गई। इस पर एएसपी ने कहा कि गोंडा में परिक्षेत्र स्तर पर साइबर थाना स्थापित किया गया है जहां पर साइबर से संबंधित सभी अभियोगों का निस्तारण किया जायेगा।
विज्ञापन

साइबर से संबंधित किसी भी प्रकर की परेशानी होने पर आप ई-मेल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही व्यापारियों की मांग पर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए एएसपी ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें