फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आत्महत्या की आशंका में खोजती रही पुलिस, दुकान में सोता रहा युवक

Tue, 23 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। बहराइच जिले के ग्राम अशरफा निवासी प्रवीण रविवार रात में किसी बात से नाराज होकर सोनवा क्षेत्र के दिकौली मोड़ के पास भिनगा-बहराइच मार्ग पर सरयू नहर पर बने पुल पर पहुंचा और अपना फोन, चप्पल, शर्ट, बनियान उतारकर पुल पर रख दिया और लापता हो गया। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने पुल पर सामान रखा देखा तो पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक के नहर में डूबने की आशंका में रात भर खोजती रही। सोमवार सुबह लापता युवक मोहरनिया गांव में अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा और वहां बताया कि वह दिकौली मोड़ पर एक दुकान में सो रहा था। युवक के मिलने के बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सोनवा थानाध्यक्ष बिशुनदेव पांडेय ने बताया कि युवक का फोन समेत अन्य सामान पुल पर मिलने के बाद नहर में डूबने की आशंका में रातभर तलाश की गई, लेकिन नहीं मिला। सुबह मोहरनिया गांव में उसके रिश्तेदारों ने बताया कि वह घर आ गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें