फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन चालक को पुलिस ने उठाया, ग्रामीणों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। खैराकला के मजरा चिचड़ी निवासी एक किशोर रविवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसका शव मंगलवार को खेत में पड़ा मिला था। इस मामले में पूछताछ के लिए गुरुवार को पुलिस ने कंबाइन चालक को उठाया था। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम खैराकला के मजरा चिचड़ी निवासी रवी कुमार (12) पुत्र रामगोपाल रविवार को अपने घर से खेत के लिए गया था। जहां से वापस नहीं लौटा। उसका शव मंगलवार सुबह गांव निवासी बालगोविंद के खेत में संदिग्ध हालात में मिला था। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ रही। वही गुरुवार को लक्ष्मननगर चौकी प्रभारी दिवाकर तिवारी चिचड़ी गांव पहुंचे।
जहां से वह गांव में चल रही कंबाइन मशीन के चालक को पूछताछ के लिए अपने साथ लक्ष्मननगर चौकी ले जाने लगे। इससे नाराज ग्रामीणों ने लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसकी सूचना के करीब 10 मिनट बाद मौके पर पहुंची सोनवा व गिलौला पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर मार्ग पर आवागमन बहाल कराया। वहीं मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने घटनास्थल पर जाकर पूछताछ की। इसके साथ ही ग्रामीणों को पांच दिन में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार के साथ ही गांव के कुछ अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें