फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नाले में गिरे सांड़ की पुलिस कर्मियों ने बचाई जान

विज्ञापन
इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी। - फोटो : इकौना में नाले से सांड़ को निकालते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। कटरा कस्बे में नाले पर ढक्कन न रखा जाना बेजुबानों के लिए काल बन रहा है। बृहस्पतिवार की रात कस्बा स्थित इंडियन बैंक के पास एक सांड नाले में गिर गया। इस बीच गश्त पर निकले उपनिरीक्षक अंबेडकर ने सांड को तड़पते देखा और इसकी सूचना नवीन मॉडर्न पुलिस थाने को दी। सूचना पर दीवान दिनेश कुमार, आरक्षी राकेश वर्मा, डॉयल 112 के अमित शुक्ला, नीरज, नितेश आदि मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर सांड को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि नाला बनने के बाद ढक्कन नहीं रखा गया, जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें