फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, दरोगा पर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दीवार के विवाद को सुलझाने आई लक्ष्मननगर चौकी पुलिस द्वारा सोमवार शाम अधेड़ से पूछताछ की जा रही थी। इसी बीच अचानक अधेड़ गिर गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता उसकी मौत हो गई। वहीं परिवारीजनों द्वारा चौकी प्रभारी पर अधेड़ को धमकाने व मारने पीटने का आरोप लगाया गया है। मौके पर पहुंचे एएसपी ने रात में ही लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहलादा निवासिनी बड़का पत्नी बड़ेलाल ने एक दीवार को लेकर विवाद होने की बात कह पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें महिला ने थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया नरायन के मजरा चौकीदार पुरवा निवासी जगतराम (54) पुत्र ओरी पर दीवार कब्जाने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच करने सोमवार शाम लक्षमननगर चौकी प्रभारी दिवाकर तिवारी हमराहियों के साथ जगतराम के घर गए थे। चौकी प्रभारी द्वारा दीवार के मामले में जगतराम से पूछताछ की जा रही थी।
इसी बीच जगतराम कुछ बता पाता उससे पहले ही वह जमीन पर गिर गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता। जगतराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। मौत के बाद उपनिरीक्षक दिवाकर तिवारी वापस पुलिस चौकी लौट आए। घटना के बाद परिवारीजनों ने पुलिस पर धक्का देकर मारने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही मौके प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उनके द्वारा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने मामले की जांच कराने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बताते हैं कि संभवत: जगतराम की हार्ट अटैक से मौत हुई है। आसपास मौजूद लोगों से जानकारी की गई। मारपीट व धमकी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें