फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पुलिस ने किया जागरूक, किसी को न बताएं ओटीपी व पिन

Mon, 25 May 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी। - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व किशोरियों को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत शनिवार को सिरसिया क्षेत्र में शक्ति मोबाइल टीम ने महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि साइबर ठग विभिन्न माध्यमों से लिंक भेजकर उस पर क्लिक करने के लिए कहते हैं। ऐसे में कभी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करना चाहिए। न ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी व एटीएम पिन नंबर को साझा करना चाहिए। यदि साइबर ठगी में फंस भी जाते हैं तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे ठगाें पर समय रहते कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें