सीमा पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : सीमा पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शनिवार शाम एसएसबी व पुलिस की ओर से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान सिरसिया थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में आने जाने वालों की निगरानी की जा रही है। अराजकतत्वों पर नकेल कसने के लिए विभिन्न मार्गों पर नजर रखी जा रही है। संयुक्त गश्त के दौरान एसएसबी जवानों व पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाने व एसएसबी कैंप में सूचना देने के लिए कहा। इससे अपराधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकेगा।