फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पुलिस ने बालिकाओं को किया जागरूक

Sun, 23 Apr 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल व नारी सुरक्षा दल की ओर से गांवों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान उन्हें मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में बताया जा रहा है। इसी के क्रम में टीम की ओर से नवीन मॉडर्न पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम चक्र भंडार, जेतवन व कटरा बाजार में महिलाओं को सेल्फ डिफेंस, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चिकित्सा सहायता के लिए 108, पुलिस कंट्रोल नंबर 112 व चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य महिला आरक्षी संज्ञा भारती, विनीता देवी व सुषमा सिंह महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें