फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जांचा बैंक की सुरक्षा, दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बैंक सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस कर्मियों द्वारा अधिकारियों के साथ थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को आवश्यक निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के निर्देश पर सोमवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा बैंक जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के नेतृत्व में गिलौला पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच किया। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में भिनगा कोतवाली पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची गई। जबकि क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडे के नेतृत्व में इकौना पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र के बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन आदि की जांच की गई।
इसके साथ ही सिरसिया, सोनवा व मल्हीपुर में पुलिस कर्मियों ने थाना क्षेत्र के बैंक में सुरक्षा व्यवस्था की जांच किया। साथ ही वहां मौजूद लोगों को सुरक्षा सहित कोरोना के संक्रमण से सुरक्षा व बचाव के बारे में जानकारी भी दिया। इस दौरान पुलिस ने मौजूद लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने तथा मास्क, सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने की सलाह भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें