एसएसबी मुख्यालय भिनगा में पदोन्नत जवान को बैज लगाते अधिकारी।
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में सोमवार को सैनिक सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण ने की। उन्होंने जवानों की विभिन्न समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्मिकों को पूर्ण अनुशासन, सतर्कता, निष्ठा और समर्पण के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। कमांडेंट ने हरितालिका तीज, गणेश चतुर्दशी और हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दीं। हिंदी दिवस पर महानिदेशक का प्रेषित संदेश सभी कार्मिकों को पढ़कर सुनाया गया। पदोन्नत बल कार्मिकों को नई रैंक का बैज लगाकर सम्मानित किया गया। वाहिनी परिसर में बड़ा खाना भी आयोजित हुआ। सम्मेलन में द्वितीय कमान अधिकारी ललेंद्र रत्नाकर, उप कमांडेंट पीयूष सिन्हा, गोवर्धन पुजारी सहित अन्य मौजूद रहे।