फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गुमनाम योद्धाओं का नाम लेकर लोकल को वोकल बना रहे पीएम

Sun, 30 Apr 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण का रविवार को प्रसारण हुआ जिसे जिले के विभिन्न बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सुना। साथ ही मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री ने देश के गुमनाम योद्धाओं का नाम लेकर उन्हें विश्व स्तर पर चर्चा में लाने को कहा, जिसका लोगों ने खुले मन से स्वागत किया। इसे प्रधानमंत्री के लोकल फार वोकल का प्रमाण बताया।
इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विधायक रामफेरन पांडे सहित पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सदैव नारी शक्ति को प्रमुख रखा गया है। इसलिए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात का बहुत संतोष है कि मन की बात में हमने देश की नारी शक्ति की सैकड़ों प्रेरणादायी गाथाओं का जिक्र किया है। मन की बात के 100वें संस्करण में अंतरराष्ट्रीय संगठनों
विज्ञापन
विज्ञापन

के प्रमुखों ने शामिल होकर प्रधानमंत्री को बधाई भी दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ददन मिश्रा ने भिनगा के वार्ड नं 24 हनुमानगढ़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। एमएलसी साकेत मिश्रा ने भिनगा के टंडवा बनकटवा बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। इसी क्रम में जिले के विभिन्न बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित मंडल अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजकों व बूथ अध्यक्षों ने कार्यक्रम को सुना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें