फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: खिलाड़ियों ने जीते सात स्वर्ण व चार रजत पदक

Tue, 03 Feb 2026 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
मेडल दिखाते विजेता ताइक्वांडो ​खिलाड़ी
विज्ञापन
वीरपुर। नोएडा के सेंट फ्रांसिस स्पोर्ट्स हब में 31 जनवरी से 1 फरवरी तक नेशनल ताइक्वांडो ड्रीम्स कप आयोजित हुआ। इसमें जिले के 11 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके सात स्वर्ण और चार रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन



बालिका वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रिया गौतम ने सब जूनियर अंडर 41 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं, इशिका ने अंडर 47 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग कर रजत पदक हासिल किया।
बालक वर्ग में आशुतोष त्रिपाठी ने सीनियर पुरुष अंडर 63 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। कैडेट वर्ग में अंशुमान ने अंडर 41 किलो, दीपक गोस्वामी ने अंडर 61 किलो, आदर्श तिवारी ने अंडर 57 किलो, हैप्पी विश्वकर्मा ने अंडर 45 किलो और मोहम्मद हसन ने अंडर 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

आदित्य मिश्रा, आलोक कुमार यादव और अरमान अहमद ने रजत पदक पर कब्जा किया। सभी विजेता खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो निर्णायक सागर कुमार ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। टीम के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कोच सूर्य प्रकाश पांडेय को उत्कृष्ट टीम अवॉर्ड से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें