चयन ट्रायल में कूद लगाता खिलाड़ी। - स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में बुधवार को राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान बालिका वर्ग में नौ व बालक वर्ग में 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्यस्तरीय एथलेटिक्स महिला व पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन बरेली में किया जाएगा। इसके लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में जिलास्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
इसमें बालिका वर्ग में राजनंदनी, सानिया बानो, शिवांगी, नैना, हिमांगी, प्रतिभा, मोहिनी, पिंका व कोमल का चयन किया गया। बालक वर्ग में मयंक, जितेंद्र, रंजीत, इकबाल, सुरेश, रविंद्र, नरेंद्र, शिवम, अभिनंदन, महफूज व अशफाक का चयन किया गया।
जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि जिलास्तर पर चयनित खिलाड़ी मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रशिक्षक विवेक कुमार व विकास कुमार गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।