फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध प्रतिमा रखने से मिटते हैं वास्तु दोष : देवानंद

Wed, 07 Oct 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
गंध कुटी में प्रार्थना करते अनुयायी
विज्ञापन
कटरा। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती में बुधवार को वियतनाम का 25 सदस्यीय दल पहुंचा। अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद की अध्यक्षता में गंध कुटी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भिक्षु ने अनुयायियों को उपदेश दिया। बौद्ध सभा के दौरान बौद्ध देवानंद ने कहा कि घर में बुद्ध प्रतिमा रखने से आंतरिक शांति, सकारात्मकता और सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर के वास्तुदोष भी मिटते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने तपस्या के माध्यम से कई शक्तियां अर्जित की थीं। इसीलिए उनकी प्रतिमा में भी वही शक्तियां विद्यमान होती हैं। इस दौरान काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें