फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पाइप लाइन टूटी, बलरामपुर मार्ग पर जलभराव

Sat, 19 Apr 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बलरामपुर मार्ग पर हुआ जलभराव।  -संवाद
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। गौतम नगर वार्ड में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन टूट गई। इससे बलरामपुर मार्ग पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसकी जानकारी के बाद भी पाइप लाइन दुरुस्त नहीं कराई गई।
विज्ञापन


इकौना नगर के गौतम नगर मोहल्ले में जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पानी सड़क पर फैल रहा है। ऐसे में घरों में पानी का प्रेशर न होने से लोगों को परेशानी हो रकी है। बलरामपुर मार्ग पूरी तरह नाला बन चुका है। लोगों को कीचड़ व जलभराव से होकर आना-जाना पड़ रहा है।

ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी नगर पंचायत इकौना को नहीं है। इसके बावजूद समस्या पर ध्यान न दिए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्थानीय निवासियों ने डीएम अजय कुमार द्विवेदी व ईओ सतीश कुमार का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें