फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने काला फीता बांधकर जताया विरोध

विज्ञापन
काला फीता बांध कर फार्मासिस्टों ने जताया विरोध। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर फार्मेसिस्ट 18 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित हैं। फार्मासिस्टों ने मांगों को लेकर शुक्रवार को काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन जताया। साथ ही आंदोलन को और आगे बढ़ाने के लिए रूपरेखा भी तैयार की।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश कर्मचारी हितों को लेकर आंदोलित हैं। डीपीए परिषद का महत्वपूर्ण घटक संघ है। संवर्ग की अनेक मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं। जिसे पूरा करने के लिए सामूहिक रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहा है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के कर्मचारियों ने 18 सूत्री मांग पत्र व 9 सूत्री अतिरिक्त मांग को लेकर काला फीता बांध कर विरोध प्रदर्शन जताया।
यह विरोध प्रदर्शन 27 फरवरी तक जारी रहेगा। साथ ही मांग पूरी न होने पर 28 फरवरी से 17 मार्च तक जन-जागरण के लिए गेट मीटिंग की जाएगी। वहीं 18 मार्च को जिला मुख्यालय पर सामूहिक उपवास व धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान सभी सीएचसी, पीएचसी सहित संयुक्त जिला चिकित्सालयों पर फार्मेसिस्टों काला फीता बांध कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें