फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट दे रहे पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। डीएम ने बुधवार पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर दो पहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल न देने का निर्देश दिया था। उन्होंने पंप संचालकों से ‘हेलमेट नहीं तो फ्यूल’ नहीं का अनुसरण करने का निर्देश देते हुए पुलिस को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निदेश दिया था।
विज्ञापन

जिसकी पेट्रोल पंप संचालक ही अवहेलना कर रहे हैं। एक तरफ जहां पुलिस आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पेट्रोल पंप संचालक बिना हेलमेट खुलेआम पेट्रोल बेंच रहे हैं।
चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट उपलब्ध होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं हो रहा है। दो पहिया वाहन चालकों के पास हेलमेट होने के बावजूद भी वह उसका प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी ओपी आर्य ने बुधवार पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक की पेट्रोल पंपों पर हेलमेट नहीं तो फ्यूल नहीं का फॉर्मूला लागू किया था।
विज्ञापन

साथ इस आदेश को सभी पेट्रोल पंपों पर कड़ाई से अनुपालन कराने, दो पहिया वाहन चालक को बिना हेलमेट पेट्रोल कदापि न देने का निर्देश दिया था। जिला आपूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी को नियमित पेट्रोल पंपों की जांच करने, पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी कैमरों के साथ साथ जिला नियत्रंण कक्ष पुलिस, अग्निशमन केंद्र, एंबुलेंस एवं पेट्रोलियम विभाग के उच्चाधिकारियों के नंबर का बोर्ड लगवाने को कहा था।
वहीं पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट लगाए वाहनों को ईंधन न देने को कहा था। साथ ही स्थानीय पुलिस को हेलमेट न लगाने वालों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई का निर्देश दिया था। आदेश के बाद पुलिस द्वारा लोगों को हेलमेट पहनाने के साथ ही न पहनने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं भिनगा में ही मंगल भट्ठा स्थित पेट्रोलपंप पर बिना हेलमेट व बिना सीट बेल्ट धड़ल्ले से पेट्रोल बेचा जा रहा है। कई पेट्रोलपंप संचालकों द्वारा किराए पर हेलमेट देकर पेट्रोल भरने के बाद हेलमेट वापस लिया जा रहा है।
एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल देने के मामले में जिले भर में अभियान चलाकर जांच की जाएगी। यही नहीं मैं स्वयं भी मौके पर जाकर जांच करूंगा। यदि ऐसा है तो पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें