श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के जोखवा बाजार निवासी धर्मेंद्र को शनिवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तमंचा रखने का दोषी करार देते हुए सजा सुनाई। न्यायाधीश ने धर्मेंद्र को जेल में बिताई अवधि के कारावास व 500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। धर्मेंद्र को वर्ष 2017 में सिरसिया पुलिस ने 315 बोर के तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत शनिवार को पुलिस ने धर्मेंद्र को न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां उन्हें सजा सुनाई गई।