कटरा। राजकीय इंटर कॉलेज भिट्टी इकौना लंबे समय से प्रभारी प्रधानाचार्य के भरोसे चल रहा रहा था। शनिवार को डॉ. चंदन कुमार पांडेय को शासन की ओर से स्थाई प्रधानाचार्य के रूप में स्थानांतरित किया गया। नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने पदभार ग्रहण कर बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य तौकीर अहमद, ममता विमल आदि मौजूद रहे।