श्रावस्ती। भिनगा नगर के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी गिरीश बहेलिया के विरुद्ध भिनगा कोतवाली में चार वर्ष पूर्व ताला तोड़कर चोरी करने की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। एसीजेएम एफटीसी कोर्ट पर शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषी करार दिया। साथ ही दोषी को तीन वर्ष 11 माह 14 दिन के कारावास व 500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।