सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
- फोटो : सिरसिया में एसएसबी के साथ नक्शा देखते एएसपी।
श्रावस्ती। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने मंगलवार को इंडो-नेपाल बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरसिया पुलिस व एसएसबी के साथ भैंसाही नाका चेक पोस्ट पर सुरक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नेपाल से सटे श्रावस्ती के गांवों व क्षेत्र का नक्शा देखा और जंगल के क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। एएसपी ने पुलिस व एसएसबी जवानों के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को रात्रि ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने व गुजरने वाले प्रत्येक नागरिक की गहन जांच के लिए निर्देशित किया। एएसपी ने बताया कि सीमा क्षेत्र पर लगातार गश्त की जा रही है और लोगों को अवैध गतिविधि मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने की अपील की जा रही है।