फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जिम्मेदारों की उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे लोग

Sun, 18 Jun 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में मुख्य मार्ग की पटरियां पूरी तरह से अतिक्रमण की गिरफ्त में हैं। अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई न होने के से इसका खामियाजा आए दिन लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इसे देख कर भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विगत दिनों डीएम की ओर से अतिक्रमण हटाने, पटरियों पर कब्जा न होने देने व नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने का निर्देश दिया गया था। इसका अनुपालन तो दूर पुलिस व प्रशासन ऐसा करने वालों को रोकना भी मुनासिब नहीं समझ रहा है। देखा जाए तो सदर तहसील भिनगा के सामने परसा मार्ग की पटरियों पर स्थानीय दुकानदार व पटरी दुकानदार काबिज हैं। वहीं तहसीलदार आवास के पीछे कबाड़ का कारोबार करने वाले लोग पटरी पर ही कबाड़ रख रहे हैं। इतना ही नहीं मार्ग पर ट्रक खड़ा कर सामान लादा व उतारा जाता है। इससे अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती रहती है।
यही स्थिति नई व पुरानी बाजार, छावनी सब्जी मंडी मार्ग, भरत मिलाप चौराहा व्यास भवन मार्ग सहित ईदगाह तिराहा न्यायालय गेट तक का भी है। जहां भिनगा बहराइच मुख्य मार्ग की पटरियों पर स्थानीय दुकानदार काबिज हैं। वहीं मार्ग पर पड़ने वाले बैंक आने वाले ग्राहक भी पटरी पर ही मोटर साइकिल आदि खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं एचडीएफसी बैंक के पास लोग और दुकानदार मुख्य मार्ग पर ही वाहन खड़ा करा रहे है। इससे संतोषी माता मंदिर के आसपास पूरे दिन जाम लगता रहता है। अतिक्रमण से न्यायालय का मुख्य गेट भी अछूता नहीं है। इसके बावजूद पुलिस व तहसील सहित नगर पालिका प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई न किए जाने से लोग परेशान हैं। नगरवासियों ने डीएम व एसपी से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें