फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की सख्ती व व्यवस्था को दर किनार कर तोड़ रहे नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप रोकने के लिए शासन व प्रशासन के प्रयास इकौना क्षेत्र में रंग नहीं ला रहे हैं। लोगों द्वारा सामाजिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा है जिससे इस महामारी के फैलने का खतरा उत्पन्न हो रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लोगों को खाने-पीने की असुविधा न हो, इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गरीब, मजदूर पेशा, किसान व दिव्यांग लोगों को बैंकों के माध्यम से आर्थिक मदद भेजी गई है। इन पैसों को बैंक से निकालने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। चिलचिलाती धूप से बचाने व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर बैंकों के बाहर टेंट भी लगवाए गए ताकि लोग सामाजिक दूरी का पालन कर सकें।
वहीं इकौना क्षेत्र में लोगों की लापरवाही के कारण सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने की कवायद बेकार साबित हो रही है। बैंकों के सामने टेंट लगा होने के बावजूद लोग सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही कुछ बुधवार को इलाहाबाद बैंक शाखा इकौना व आर्यावर्त बैंक शाखा मझौवा सुमाल में देखने को मिला जहां लोग अपनी जान की परवाह न करते हुए बैंकों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग की कवायद को नकारते रहे। बैंकर्स व स्थानीय पुलिस के तमाम समझाने के बावजूद लोग जल्द से जल्द पैसा निकालने के प्रयास में बार-बार इसे नजर अंदाज करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें