श्रावस्ती। देश के बाहर जन्मे लोगों के लिए भी अब फार्म-6 व फार्म-6ए भर सकते हैं। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि पहले भारत के बाहर जन्मे लोग मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वा सकते थे, क्योंकि जन्म स्थान दर्ज करने की व्यवस्था नहीं थी। वहीं, अब एसआईआर के दौरान सभी पात्र व्यक्ति, जो भारत के बाहर जन्मे हैं वे फार्म-6 या फार्म-6ए भौतिक रूप से भरकर अपने बूथ अधिकारी तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। (संवाद)