फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शीतलहर की वापसी, बादल व सर्द हवा ने बढ़ाई ठिठुरन

Sat, 31 Jan 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कटरा चौराहे पर अलाव तापते लोग
विज्ञापन
श्रावस्ती/वीरपुर। तराई क्षेत्र में मौसम ने करवट ली है, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। शुक्रवार की सुबह बादलों की मोटी चादर के साथ लगभग 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली। वहीं, पूरा दिन धूप नहीं निकली और लोगों ने हीटर व अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को बादलों के साथ चली तेज सर्द हवा ने एक बार फिर लोगों को जनवरी माह के पहले सप्ताह जैसी गलन का अहसास करवाया। बादल व हवा के चलते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री की गिरावट के साथ आठ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान तीन डिग्री की गिरावट के साथ 18 डिग्री रहा।


आज बारिश के आसार, बढ़ सकती है गलन
मौसम विशेषज्ञों ने आज तराई में बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश के साथ ही पारा और लुढ़कने व गलन बढ़ने की उम्मीद जताई गई है। इससे न्यूनतम तापमान सात डिग्री व अधिकतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। वहीं रविवार को धूप खिलने के साथ ही अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री व न्यूनतम 11.4 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम 12.6 डिग्री व अधिकतम 24.7 डिग्री व मंगलवार को 14.4 व अधिकतम 24.2 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-
बच्चों व बुजुर्गाें का रखें विशेष ध्यान
- ऊनी कपड़े, जैकेट, टोपी, दस्ताने और मफलर का प्रयोग करें।
- गर्म पेय पदार्थ सूप, चाय, कॉफी और अन्य गर्म खाद्य पदार्थ का सेवन करें।
- फुर्ती के लिए हल्की-फुल्की कसरत करें।
- जरूरी होने पर ही बुजुर्गों व बच्चों को घर के बाहर निकलने दें।

इनसेट-
किसान बरतें ये सावधानी
- बादल के साथ चल रही हवा के चलते पारा गिरने की संभावना को देखते हुए पाला से बचाव के प्रबंध करें।
- लहसुन, आलू, सरसो आदि पर राख का छिड़काव करें।
- फफूंदी जनित रोगों के लक्षण दिखने पर कृषि विशेषज्ञों की सलाह लें और दवा छिड़काव करें।
- गेहूं में सिचाई करने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें