अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते पेंशनर
श्रावस्ती। परिवहन कार्यालय के निकट बने धरना स्थल पर बुधवार को संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिले के पेंशनरों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पेंशनरों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रमेंद्र कुमार को सौंपा।
सौंपे ज्ञापन में जिला संयोजक द्वारिका प्रसाद ओझा ने कहा कि ऑल इंडिया स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन नई दिल्ली ने 25 मार्च 2025 को केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन वैधता अधिनियम लागू किया है। इससे अधिनियम से पेंशनरों को भविष्य में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। साथ ही पूर्व में सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को पेंशन में कई लाभ से वंचित रहना पड़ेगा। पेंशनरों ने केंद्र सरकार से इस अधिनियम को वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर अवधेश कुमार यादव, शिवसहाय लाल श्रीवास्तव, रामबरन, फौजदार मिश्र, गुरुनरायण पाठक सहित काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।