फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निकाय चुनाव को लेकर सीमा पर गश्त

Sat, 29 Apr 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 05
विज्ञापन

श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव में सुरक्षा के दृष्टिगत मतदान तिथि से 24 घंटे पूर्व जिले की सीमा सील हो जाएगी। इस दौरान सीमा पार से होने वाली अवैध गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस व एसएसबी फोर्स पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। इसके चलते ही एसएसबी के जवानों ने शनिवार को पुलिस टीम के साथ मिलकर इंडो नेपाल बॉर्डर पर पैदल गश्त की।
सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने मल्हीपुर व सिरसिया पुलिस के साथ मिलकर सीमा पर पैदल गश्त करते हुए पारंपरिक रास्तों सहित जंगल से होकर गुजरने वाली पगड़डियों पर जाकर सीमा सुरक्षा का जायजा लिया। साथ ही सीमा से सटे गांवों व सीमा पार से आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों की जांच भी की। सुरक्षा बल के जवानों ने राजपुरमोड़, धुड़दौरिया, असनहरिया, तुरुसमा, भरथा, सोनपथरी, गंभीरवा नाका का भी भ्रमण किया।
विज्ञापन




जमीन विवाद में बच्चे की पिटाई
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम परसोहना में जमीन विवाद को लेकर एक बच्चे की पिटाई कर दी गई। गाव निवासी जमील अब्दुल सत्तार का एक जमीन को लेकर विवाद है। आरोप है कि विपक्षी उसके घर के बीच से रास्ता मांग रहे थे। पीड़ित ने रास्ता देने से मना कर दिया था। नाराज होकर विपक्षी ने पीड़ित के पुत्र जैनुल आबदीन की पिटाई कर दी। इससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



सिविल जज जूनियर डिवीजन पद पर नई तैनाती
श्रावस्ती। तबादलने के बाद रिक्त हुई सिविल जज जूनियर डिवीजन के दो पदों पर नई तैनाती हुई है। कानपुर में तैनात रहे दंडाधिकारी गौरव द्विवेदी व अजिता वर्मा को जिले में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही जिले में तैनात रहे असगर अली फास्ट ट्रैक कोर्ट मजिस्ट्रेट महिला अपराध को जिले का न्यायिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। मालूम हो कि जिले में तैनात सिविल जज अवर खंड प्रफुल्ल उपाध्याय व न्यायिक मजिस्ट्रेट शुभम द्विवेदी का तबादला बीते दिनों कानपुर हो गया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें