फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: झाड़ू चलाकर जनता उतारेगी भाजपा का सत्ता रूपी भूत

Sat, 29 Apr 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि उस पर सत्ता का भूत सवार हो गया है। इस बार निकाय चुनाव में जनता झाड़ू चलाकर भाजपा के इस सत्ता रूपी भूत को उतारकर उसे धूल चटाएंगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह शनिवार को भिनगा के जूनियर हाईस्कूल मैदान में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अब्दुल रहीम खां के समर्थन में आयोजित जनसभा में हिस्सेदारी कर रहे थे। उन्होंने मौजूद लोगों से इस बार चुनाव में आप पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें जिताने की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धरती से लेकर आसमान तक सबकुछ मोदी ने अडानी के नाम पर कर दिया है। भाजपा ने सिर्फ झूठ फैलाया है। आम जन महंगाई के बोझ से दबा जा रहा है लेकिन मोदी योगी की सरकार में इससे राहत दिलाने को कुछ नहीं किया जा रहा। कहा कि विकास की राजनीति सिर्फ आम आदमी पार्टी ही करती है। वही आम आदमी से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्हें दूर कराने के लिए जमीनी तौर पर प्रयास करती है। दिल्ली की जनता इसकी हकीकत बया करती है।

आप सांसद ने दावा किया कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत हासिल पर हाउस टैक्स व बिजली का बिल को हाफ कर वाटर टैक्स को माफ किया जाएगा। जनसभा को किसान मोर्चा अध्यक्ष शेखर दीक्षित, अरुण सिंह, रजत चौरसिया, प्रदेश प्रभारी सभाजीत सिंह, इमरान, लतीफ, श्यामलाल व अब्दुल रहीम खां ने भी संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें