गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
- फोटो : गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
श्रावस्ती। भारत-नेपाल के बीच स्थित लगभग 85 किमी की खुली सीमा पर सुरक्षा पुख्ता करने के लिए सोमवार शाम मल्हीपुर व सिरसिया पुलिस ने सीमावर्ती गांवों में गश्त की। मल्हीपुर थाना प्रभारी अंकुर वर्मा के नेतृत्व में मल्हीपुर के असनहरिया चौकी प्रभारी ने पुलिस व एसएसबी टीम के साथ सीमावर्ती ग्राम शंकर नगर कोटिया में पैदल गश्त कर लोगों से बातचीत की। साथ ही जंगल क्षेत्र की पगडंडियों व नो मेंस लैंड की सुरक्षा परखी। सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने एसएसबी टीम के साथ इंडो-नेपाल सीमा के सुईया बॉर्डर पर संयुक्त गश्त की। साथ ही सीमा क्षेत्र से आवागमन करने वाले लोगों को रोक कर पूछताछ की व तलाशी ली।