श्रावस्ती। सिरसिया थाना प्रभारी शैलकांत उपाध्याय ने सोमवार देर शाम पुलिस टीम के साथ सिरसिया कस्बे व चिल्हरिया मोड़ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत उन्होंने सड़क की पटरियों पर सजी दुकानों, ठेलों-खुमचों को हटवाया। साथ ही सड़क पर खड़े दो व चार पहिया वाहनों और ई रिक्शा को हटवाकर वाहन चालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र में थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने अतिक्रमण हटवाया। थाना प्रभारी ने बताया कि जनहित व बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ अतिक्रमण कारियों को कार्रवाई के प्रति चेताया भी जा रहा है।