फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गश्त कर अतिक्रमण मुक्त करवाई सड़क

Sun, 25 Oct 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आगामी करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली आदि पर्वों पर जाम न लगे, इसके लिए रविवार शाम इकौना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त करवाया। अभियान के तहत थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने टीम के साथ इकौना कस्बे में पैदल गश्त की। उन्होंने सड़क की पटरी पर लगे फल-सब्जी के ठेलों को हटवाया। साथ ही स्थानीय दुकानदारों की ओर से सड़क की पटरी पर रखे सामान को उनके दुकान के अंदर करवाया और दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें