फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

Fri, 21 Nov 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।- स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
श्रावस्ती। भारत-नेपाल सीमा पर बृहस्पतिवार को पुलिस व एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीमा पार से आने व उधर जाने वाले वाहनों की भी सघन चेकिंग की गई। इस दौरान सीओ अपराध आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सीमावर्ती ग्राम भरथा रोशनगढ़ व स्थानीय साप्ताहिक बाजार में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने पीआरवी वाहनों को निरंतर भ्रमणशील रहकर सीमा व आसपास के क्षेत्रों में निगरानी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें